G-Z76GJ3VQ65 google-site-verification=W_bCfRqm-7eEfZBB6vSer72kEdpHDdfo3Yo0LPoPog0 बिहार चुनाव में एनडीए को बड़ा झटका! मढ़ौरा सीट से लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द - BAHORA NEWS

Breaking News

बिहार चुनाव में एनडीए को बड़ा झटका! मढ़ौरा सीट से लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द

 

Madhaura Assembly Election seat map Bihar
Image credit:-seema singh ji instagram handle 


बिहार चुनाव 2025: मढ़ौरा सीट पर एनडीए को बड़ा झटका

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को एक बड़ा झटका लगा है।
छपरा जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हाल ही में चिराग पासवान की पार्टी से राजनीति में कदम रखा था।सूत्रों के मुताबिक, सीमा सिंह के नामांकन पत्र की जांच के दौरान कुछ तकनीकी त्रुटियां पाई गईं।निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद उनके नामांकन को अमान्य घोषित कर दिया।इस निर्णय के बाद एनडीए खेमे में निराशा का माहौल है, क्योंकि मढ़ौरा सीट को एनडीए के लिए महत्वपूर्ण और रणनीतिक सीट माना जाता है।

मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में पहले एनडीए और महागठबंधन (RJD-led) के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था।
लेकिन सीमा सिंह का नामांकन खारिज होने के बाद अब इस सीट पर आरजेडी और जनसुराज पार्टी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।आरजेडी के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार राय यहां से वर्तमान विधायक हैं और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने से एनडीए को जनसंपर्क और स्टार अपील दोनों में नुकसान होगा।भोजपुरी सिनेमा में पहचान रखने वाली सीमा सिंह की उम्मीदवारी से एनडीए को युवाओं और महिला मतदाताओं के बीच सकारात्मक प्रभाव की उम्मीद थी।अब यह सीट एनडीए के लिए कठिन चुनौती बन चुकी है।बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण मढ़ौरा जैसे हॉट सीट पर बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है।सीमा सिंह का पर्चा रद्द होना जहां एनडीए के लिए झटका है, वहीं आरजेडी के लिए यह सुनहरा मौका बन सकता है।अब देखना यह होगा कि इस बदलाव के बाद मतदाताओं का रुख किस ओर जाता है।

Writer -Ritesh yadav 



कोई टिप्पणी नहीं