G-Z76GJ3VQ65 google-site-verification=W_bCfRqm-7eEfZBB6vSer72kEdpHDdfo3Yo0LPoPog0 धुरंधर बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: रणवीर सिंह की फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा शुरुआत की - BAHORA NEWS

Breaking News

धुरंधर बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: रणवीर सिंह की फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा शुरुआत की

 धुरंधर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए! फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की।  जिसने ‘पद्मावत’ और ‘सिंबा’ दोनों को पीछे छोड़ दिया।

धुरंधर फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया
Image credit:-ranveersingh instagram handle 

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ आज रिलीज़ हुई और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। मजबूत एडवांस बुकिंग की बदौलत फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा दमदार ओपनिंग दर्ज की।

धुरंधर फिल्म की मजबूत एडवांस बुकिंग, शानदार ओपनिंग और रणवीर सिंह के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का विवरण
Image credit:-ranveersingh instagram handle 

‘धुरंधर’ को बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया गया, जबकि ‘तेरे इश्क़ में’ भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज़ से पहले फिल्म ने करीब 9 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी और पहले दिन 15–20 करोड़ की उम्मीद थी, लेकिन इसने सभी अनुमान पार कर दिए। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना की इस फिल्म के 13,000 शोज़ रखे गए थे और सैकनिक के अनुसार पहले दिन भारत में इसकी नेट कमाई 27 करोड़ रही।

धुरंधर’ ने 27 करोड़ की ओपनिंग के साथ रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर बनने का रिकॉर्ड बना लिया, जिससे ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’, ‘गली बॉय’ और ‘गुंडे’ पीछे रह गईं। प्री-कोविड में ‘पद्मावत’ ने पेड प्रीव्यूज़ सहित 24 करोड़ और ‘सिंबा’ ने 20.72 करोड़ कमाए थे। ऐसे में पोस्ट-कोविड दौर में ‘धुरंधर’ की यह धमाकेदार शुरुआत बेहद प्रभावशाली मानी जा रही है।

धुरंधर फिल्म का पहला दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मजबूत एडवांस बुकिंग और दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया
Image credit:-ranveersingh instagram handle 

पोस्ट-कोविड में रणवीर सिंह की ‘83’ ने 12 करोड़ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 11.1 करोड़ कमाए थे। वहीं ‘धुरंधर’ को मजबूत समीक्षा और वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है, जिससे वीकेंड पर इसके 100 करोड़ पार करने की उम्मीद है। दूसरी ओर, ‘तेरे इश्क़’ की कमाई शुक्रवार को गिरकर 3.65 करोड़ रह गई।

Writer -RITESH YADAV (LLB STUDENT)





कोई टिप्पणी नहीं