G-Z76GJ3VQ65 google-site-verification=W_bCfRqm-7eEfZBB6vSer72kEdpHDdfo3Yo0LPoPog0 रांची: प्रेम में अंधी भाभी ने पति संग देवर को जहर देकर मार डाला, तमाड़ का सनसनीखेज मामला - BAHORA NEWS

Breaking News

रांची: प्रेम में अंधी भाभी ने पति संग देवर को जहर देकर मार डाला, तमाड़ का सनसनीखेज मामला

Ranchi Tamar bhabhi devar murder case police investigation
तमाड़ में प्रेम प्रसंग में हत्या मामले की जानकारी देती पुलिस

रांची:
झारखंड की राजधानी रांची से सटे तमाड़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही चचेरे देवर की हत्या कर दी। इस साजिश में महिला का पति भी शामिल था।

पुलिस के अनुसार, लोधमा गांव निवासी शंकर नायक अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद घर में अकेले रहते थे। इसी दौरान उनकी चचेरी भाभी गीता देवी उनके खाने-पीने और घर के कामों का ध्यान रखती थी। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गया।

कुछ समय बाद शंकर नायक ने शादी कर नया जीवन शुरू करने का फैसला किया। वह लड़की देखने भी जाने लगा। यह बात गीता देवी को मंजूर नहीं थी। उसे डर था कि शादी के बाद शंकर उससे दूर हो जाएगा।

🧪 जहरीली चाय बन गई मौत की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि 6 फरवरी को गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर नायक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत चाय में कीटनाशक मिलाकर शंकर को पिला दिया गया।

शक से बचने के लिए वही चाय महिला ने अपने पति को भी दी, लेकिन पहले ही उसे चाय न पीने की हिदायत दे दी गई थी। इसके बाद पति ने बीमार होने का नाटक किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया।

चाय पीने के कुछ देर बाद शंकर नायक की हालत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगे और परिजन उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

👮 पुलिस ने ऐसे खोला राज

मृतक के भाई सुकरा नायक ने मामले को संदिग्ध मानते हुए तमाड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने गीता देवी (35) और उसके पति बलदेव मछुवा (38) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Writer -Ritesh yadav (LLB STUDENT )


कोई टिप्पणी नहीं